ब्रह्माकुमारी आश्रम में बहनों ने नितिन कोहली और मेयर धीर को बांधी राखी

जालंधर| आम आदमी पार्टी के सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली और मेयर वनीत धीर शुक्रवार को आदर्श नगर स्थित ब्रह्माकुमारी आश्रम पहुंचे। वहां उन्होंने बहनों से राखी बंधवाई। उज्ज्वल भविष्य की कामना की। नितिन कोहली ने कहा कि राखी का पर्व सिर्फ भाई-बहन के रिश्ते की मजबूती का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह हमारी सांस्कृतिक धरोहर की पहचान भी है। उन्होंने कहा कि रक्षा बंधन भावनाओं और संवेदनाओं का पर्व है, इसलिए इसका धार्मिक और सामाजिक महत्व बहुत अधिक है। वहीं दूसरी ओर राजयोगिनी संधीरा बहन एवं राजयोगिनी विजय बहन ने कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत, सुशील रिंकू पूर्व सांसद, केडी भंडारी पूर्व सीपीएस, राजिंदर बेरी पूर्व विधायक, जगदीश राजा पूर्व मेयर, सौरभ सेठ पार्षद पति, रवि भगत, अश्वनी जरंगाल आदि सभी अतिथियों को तिलक लगा कर राखी बांधी और ईश्वरीय सौगात भेंट की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *