दैनिक भास्कर के खुलासे के बाद नागौर सांसद और रालोपा सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल ने राज्य सरकार पर सवाल उठाए हैं। सांसद बेनीवाल ने कहा- राजस्थान से भ्रष्टाचार मिटाना है तो RLP कि सरकार बनवा दो 1 घंटे में भ्रष्टाचार खत्म कर दूंगा। सारे भ्रष्टाचारियों को तो उन्होंने (भजनलाल सरकार) आसपास बिठा लिया है तो भ्रष्टाचार रुकेगा कैसे। बेनीवाल ने कहा- इस मामले में प्रधानमंत्री के सामने इस मुद्दे को रखूंगा। एक तरफ प्रधानमंत्री मोदी जी का नारा है ना खाऊंगा ना खाने दूंगा दूसरी तरफ यह कह रहे हैं कि हम खाएंगे और जमकर खाएंगे जो करना है कर लेना। बेनीवाल ने मांग कि है कि इन तीनों विधायकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो कर इनकी गिरफ्तारी हो और जल्द से जल्द इस पर फैसला आए ताकि कोई भी चुना हुआ प्रतिनिधि ऐसी हिमाकत फिर से न करें। बेनीवाल ने अपने निवास पर मीडिया से चर्चा की। हनुमान बेनीवाल ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस ने भ्रष्टाचार में भी गठबंधन कर लिया है दोनों ने कि मिल जुलकर राजस्थान को लूटेंगे 70 साल लूटा है और लूटेंगे जिसमें दम है करके दिखाए। ‘निर्दलीय और दोनों पार्टियों में गठबंधन’ बेनीवाल ने कहा- इस तरीके के भ्रष्टाचार में लिप्त विधायकों के वीडियो आना प्रदेश के लिए बेहद शर्मनाक बात है। भाजपा के प्रदेश में कल 2 साल पूरा होने के बाद इस तरीके के वीडियो सामने आना भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा को दर्शाता है। इसमें भाजपा और कांग्रेस और निर्दलीय विधायक शामिल हैं जो की भ्रष्टाचार में भी दोनों पार्टियों के गठबंधन को दर्शाते हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से यही मांग करूंगा कि इस प्रकार के विधायकों को तुरंत दंड दिया जाना चाहिए और उनके खिलाफ FIR दर्ज करवाई जाए और पार्टी से विधायक को निष्कासित किया जाए। ताकि एक मैसेज उन लोगों के मैं भी जाए जो कि इस प्रकार के भ्रष्टाचार में लिप्त हैं । प्रदेश में नेता से लेकर अधिकारी तक भ्रष्टाचार में शामिल हैं जिनके खिलाफ जांच करवा कर कार्रवाई की जाने की आवश्यकता है । बोले- जरूरत पड़ी तो पीएम से मिलूंगा बेनीवाल ने कहा कि आज पूरा देश प्रदेश की हालत को देख रहा है और प्रदेश शर्मसार हो रहा है इन घटनाओं को संसद में उठाया जाएगा। दिल्ली स्तर पर भी भाजपा के पदाधिकारी से भी बात की जाएगी। जरूरत पड़ी तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से टाइम लेकर उनके समक्ष इस बात को पहुंचाया जाएगा। सांसद बेनीवाल ने विधायक खींवसर रेवंत राम डांगा पर भ्रष्टाचार अवैध खनन बायोडीजल जैसे मामलों में सम्मिलित होने की बात कही। पढ़ें विधायक निधि में भ्रष्टाचार की ये खबर… राजस्थान- 3 विधायक कमीशन की डील करते कैमरे में कैद:कांग्रेस की अनीता ने 50,000 लिए, बीजेपी के डांगा बोले-40% दो; निर्दलीय ऋतु से 40 लाख की डील विधायक निधि में भ्रष्टाचार पर भास्कर पहली बार अब तक का सबसे बड़ा खुलासा कर रहा है। इसमें विकास कार्यों की अनुशंसा करने के नाम पर विधायक 40% कमीशन ले रहे हैं। इसे उजागर करने के लिए भास्कर रिपोर्टर ने एक डमी फर्म का प्रोपराइटर बनकर विधायकों से संपर्क किया। (पढ़ें पूरी खबर)


