राजनांदगांव| पं. शिवकुमार शास्त्री कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र सुरगी के तीन छात्रों का चयन अखिल भारतीय विश्वविद्यालय खेल संघ द्वारा आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। कबड्डी खिलाड़ी महेंद्र कुमार, उमेश कुमार नेताम व टिकेश्वर कुमार राणा ने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन कर कॉलेज के साथ-साथ पूरे जिले का नाम रोशन किया है। ये खिलाड़ी 6 से 9 अक्टूबर तक सीवी रमन विवि बिलासपुर में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ. विनम्रता जैन, खेल प्रभारी डॉ. अभय बिसेन, खेल प्रशिक्षक नवीन कुमार शर्मा सहित सभी प्राध्यापकों एवं स्टाफ ने हौसला अफजाई की है।


