प्रथम पुरस्कार मां शीतला सेवा भजन मंडली को दिया

बालोद| गंगा मइया झलमला में आयोजित शारदीय नवरात्रि महोत्सव का समापन हुआ। इस अवसर पर जय अम्बे जसगीत की विशेष प्रस्तुति एवं परिवार अरकार की रोमांचकारी झांकी ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। 22 से 29 सितंबर तक प्रतिदिन रात्रि 8:00 से 9:30 बजे तक संगीतमय मातासेवा गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विजेता मंडलियों को सम्मान राशि, प्रशस्ति पत्र एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। प्रथम पुरस्कार जय मां शीतला सेवा भजन मंडली, द्वितीय जय जय मां शीतला सेवा भजन मंडली खपरी, तृतीय पुरस्कार: जय बजरंग सेवा भजन मंडली कोचेरा को दिया गया। दुर्गा महाअष्टमी को कन्याभोज का आयोजन किया गया, जिसमें 1225 कन्याओं ने एक साथ भोजन ग्रहण किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कलेक्टर दिव्या मिश्रा एवं तहसीलदार संध्या नामदेव ने कन्या पूजन कर भोजन परोसा । डॉ. प्रवीण गुप्ता, एसएल मंडावी, रामकुमार साहू, बिंझवार सिन्हा का सहयोग रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *