पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद मंडल के अंतर्गत विकास कार्य के लिए ट्रैफिक ब्लॉक तथा पावर ब्लॉक की वजह से रांची रेल मंडल के कई ट्रेनों के प्रस्थान समय में परिवर्तन किया गया है। ट्रेन संख्या 12818 आनंदविहार टर्मिनल -हटिया स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस 16 फरवरी को अपने निर्धारित प्रस्थान समय के स्थान पर 135 मिनट और 19 फरवरी को अपने निर्धारित प्रस्थान समय के स्थान पर 120 मिनट विलंब से आनंदविहार टर्मिनल से प्रस्थान करेगी। ट्रेन संख्या 18639 आरा- रांची एक्सप्रेस 22 फरवरी को अपने निर्धारित प्रस्थान समय के स्थान पर 130 मिनट विलंब से आरा से प्रस्थान करेगी। मुरी-गोंडा खंड के रंगमती में नया यात्री हॉल्ट झारखंड के रांची मंडल में मुरी-गोंडा खंड के रंगमती (तोरंग–सुईसा बीच) में नया यात्री हॉल्ट स्वीकृत किया गया है। इसका उद्देश्य ग्रामीण और वंचित समुदायों को सीधी रेल सुविधा प्रदान करना है। इससे स्थानीय लोग बाजार, स्कूल और कॉलेज तक आसानी से पहुंच सकेंगे। यात्रा लागत कम होगी।


