तीन दिन में गिरेगा तापमान:छत्तीसगढ़ के कई क्षेत्रों में पड़ रही चुभने वाली गर्मी

छत्तीसगढ़ के ज्यादातर इलाकों में चुभने वाली गर्मी पड़ने लगी है। दिन और रात का तापमान सामान्य से ऊपर पहुंच गया है। ज्यादातर जगहों पर दिन का तापमान 34 से 35 डिग्री के बीच है। यह सामान्य से चार-पांच डिग्री अधिक है। वहीं अब रात में भी अच्छी गर्मी महसूस होने लगी है। रात का पारा भी 20 डिग्री के करीब है।
मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में दिन और रात के तापमान में थोड़ी गिरावट के संकेत दिए हैं। हालांकि अभी प्रदेश में मौसम शुष्क है। उत्तरी छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर और पेंड्रारोड में अपेक्षाकृत गर्मी कम पड़ रही है। वहां न्यूनतम तापमान सामान्य के बराबर या उससे थोड़ा ही अधिक है। दिन का तापमान सभी जगहों पर अधिक है। बुधवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री रहा। यह सामान्य से 4.6 डिग्री अधिक है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *