स्ट्रांग रूम के बाहर कांग्रेसियों का हंगामा:ईवीएम में छेड़खानी के आरोप से रो पड़ीं रिटर्निंग ऑफिसर

धमतरी जिले के बीसीएस पीजी कॉलेज में स्ट्रांग रूम बनाया गया है, जहां नगर निगम क्षेत्र के सभी 40 वार्डों के 83 केंद्रों में 11 फरवरी को हुए मतदान की ईवीएम मशीनें रखी गई हैं। बुधवार को कांग्रेसी और निर्दलीय प्रत्याशी स्ट्रांग रूम पहुंचे, तो उन्होंने सीसीटीवी स्क्रीन में 4 कैमरों में अलग-अलग टाइमिंग देखकर हंगामा शुरू कर दिया।
प्रत्याशियों का आरोप है कि स्ट्रांग रूम के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की स्क्रीन पर वर्तमान समय नहीं दिख रहा है, जबकि कैमरों में सही समय द​र्शित होना चाहिए। इसकी मदद से कुछ गलत भी किया जा सकता है। स्ट्रांग रूम के बाहर प्रत्याशियों ने धरना दिया। कांग्रेसियों ने रिटर्निंग ऑफिसर इंदिरा सिंह पर ईवीएम में छेड़खानी, धांधली का आरोप लगाया और इस्तीफा देने की मांग की। इस पर इंदिरा भावुक हो गईं और रो पड़ीं। कलेक्टर नम्रता गांधी ने कहा कि कैमरों का समय लेप्स हो गया था, जो टेक्निकल दिक्कत है। ईवीएम में गड़बड़ी नहीं है। प्रत्याशियों ने जो भी आरोप लगाए हैं, उसकी जांच होगी और कुछ भी गलत पाया गया तो कार्रवाई होगी। सीसीटीवी कैमरों की जांच के आदेश दिए हैं और कैमरा को सुधारने के बाद सभी प्रत्याशियों को सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग उपलब्ध कराई जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *