तीन दिवसीय कबीर सत्संग समारोह आयोजित

बेमेतरा | ग्राम कौशलपुर मोहरेगा में समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित त्रि-दिवसीय सदगुरु कबीर सत्संग समारोह श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विधायक दीपेश साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विधायक साहू ने सदगुरु कबीर साहेब के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर नमन किया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि व शांति की कामना की। तीन दिनों तक चले आयोजन में भजन-कीर्तन और कबीर वाणी के प्रवचनों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। विधायक साहू ने कहा कि सदगुरु कबीर साहेब ने समाज को सत्य, प्रेम और समानता का संदेश दिया। उनकी वाणी आज भी अंधविश्वास, भेदभाव और कुरीतियों से दूर रहकर मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि ऐसे आध्यात्मिक आयोजन सामाजिक समरसता और भाईचारे को मजबूत करते हैं। कबीर साहेब के विचारों को जीवन में आत्मसात कर समरस समाज के निर्माण का संकल्प लेना चाहिए। भविष्य में भी ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन हेतु हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि विमल पटेल, विधायक प्रतिनिधि रामकिशुन साहू, डामन साहू, सीमा वर्मा, उकेन्द्र साहू, किशोर मानिकपुरी, हरिश्चंद्र साहू, तिलक साहू, कन्हैया साहब, रामस्वरूप शर्मा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *