बेमेतरा| पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय शिवलाल राठी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, के विद्यार्थियों ने एसओएफ द्वारा आयोजित विभिन्न ओलंपियाड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उपलब्धि हासिल की है। कक्षा पहली के छात्र आरुष रंजीत ने अंतरराष्ट्रीय अंग्रेजी ओलंपियाड में इंटरनेशनल चौथी रैंक और जोनल प्रथम रैंक प्राप्त किया है। इस उपलब्धि पर आरुष को नकद पुरस्कार, जोनल गोल्ड मेडल, सर्टिफिकेट ऑफ जोनल एक्सीलेंस, गोल्ड मेडल ऑफ डिस्टिंक्शन एवं सर्टिफिकेट ऑफ डिस्टिंक्शन प्रदान किया गया। इसके साथ ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय गणित ओलंपियाड में भी जोनल चौथी रैंक हासिल की है। विद्यालय के कुल 172 विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों की ओलंपियाड परीक्षाओं में भाग लिया, जिनमें से 22 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल ऑफ एक्सीलेंस प्राप्त हुआ। कॉमर्स, सामान्य ज्ञान, अंग्रेजी, गणित एवं विज्ञान विषयों में छात्रों ने सफलता अर्जित की। आरुष के माता-पिता अनामिका रंजीत और रंजीत सहित प्राचार्य रामकुमार डडसेना एवं स्टाफ ने उपलब्धि को सराहा। कंप्यूटर और हिंदी ओलंपियाड के परिणाम अभी शेष हैं, वह भी बेहतर रहेगा।


