बेमेतरा| शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सिंघौरी में पदस्थ वरिष्ठ शिक्षिका सरस्वती साहू को प्रधान पाठक के पद पर पदोन्नत किया गया है। संयुक्त संचालक दुर्ग के आदेशानुसार उन्हें पुनः सिंघौरी स्कूल में ही पदांकन मिला है। सरस्वती साहू 5 सितंबर 2001 से प्राथमिक शाला सिंघौरी में सहायक शिक्षक के रूप में कार्यरत थीं। इसके बाद 8 सितंबर 2008 को उन्हें मिडिल स्कूल सिंघौरी में उच्च वर्ग शिक्षक के रूप में पदोन्नति मिली। विगत 25 वर्षों से वे लगातार सिंघौरी विद्यालय में अपनी सेवाएं दे रही हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें सिंघौरीवासियों का हमेशा सहयोग मिला। इस अवसर पर संकुल समन्वयक धनीराम बंजारे सहित रामगोपाल चंद्राकर, शशिकला यादव, प्रतिभा, देवेंद्र साहू, नुतेश्वर चंद्राकर, सरिता बंजारे, प्रशांत बघेल, पूनम साहू, राजेश गायकवाड़, किरण खरे एवं साजन वर्मा ने हर्ष जताया।


