अकलवारा में महाशिवरात्रि पर मेला, सांस्कृतिक कार्यक्रम

बेमेतरा| ग्राम अकलवारा में महाशिवरात्रि के पर 15 फरवरी को मेला का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन रामधुनी मंडली एवं समस्त ग्रामवासियों के संयुक्त तत्वावधान में होगा। गांव में तैयारी शुरू कर दी गई है। आयोजन की शुरुआत सुबह शिव पूजन से होगी। दोपहर 12 बजे से हवन-पूजन का कार्यक्रम रखा गया है। शाम 4 बजे से स्थानीय रामधुनी मंडली द्वारा सुंदर डंडा गीत एवं पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी, जिसमें क्षेत्र की लोक संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। रात 9 बजे से छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक लोक कला मंच मया के गोठ, कुटकी पारा कवर्धा द्वारा विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। ग्राम सरपंच विजय कुमार साहू एवं ध्रुव साहू ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने मेला आयोजन समिति का गठन किए हैं। संरक्षक पूर्व सरपंच कमल नारायण साहू, पूर्व सरपंच संतोष साहू, रामकुमार साहू, जनपद सदस्य रामायण निषाद, सरपंच विजय साहू एवं उप सरपंच नकुल साहू हैं। समिति के अध्यक्ष दुकलहा राम सिन्हा, उपाध्यक्ष नंद कुमार साहू, कोषाध्यक्ष चोखेलाल साहू, सचिव मोतीलाल साहू एवं सहसचिव गुनी राम साहू बनाए गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *