तीन माह से फरार हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार:सागर में शराब पीने रुपए नहीं देने पर युवक पर किया था चाकुओं से हमला

सागर की मोतीनगर थाना पुलिस ने शुक्रवार को हत्या के प्रयास मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी वारदात करने के बाद पिछले तीन माह से फरार चल रहा था। उसे पकड़कर पुलिस ने थाने लाई है। जहां पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार, 10 अगस्त को विवाद में घायल सहदेव पिता बलवंत सिंह ठाकुर उम्र 23 साल निवासी परकोटा को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची और घायल सहदेव के बयान लिए। जिसमें घायल ने बताया कि वह 9 अगस्त की रात करीब 9 बजे अपने साथी अमन तिवारी के साथ बाइक पर सवार होकर घर परकोटा जा रहा था। महलवार माता मंदिर के पास चौरसिया धर्मशाला के सामने पहुंचा। जहां चैतन्य चौरसिया और ओम चौरसिया दोनों निवासी पुरव्याउ टोरी मिले। उन्होंने रास्ता रोक लिया। बाइक खड़ी की तो वह शराब पीने के लिए 500 रुपए की मांग करने लगे। रुपए देने से मना किया तो गालीगलौज शुरू कर दी। गालियां देने से रोका। तभी चैतन्य चौरसिया ने जेब से छुरा निकाला और हमला कर दिया। छुरा सीने पर लगा। ओम ने छुरा मारा तो जांघों पर लगा। वारदात कर आरोपी मौके से भाग गए। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया। आरोपियों की तलाश शुरू की गई। सीने और जांघों पर मारे थे छुरा शुक्रवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी चैतन्य उर्फ सिद्धांत पिता रूपनारायण चौरसिया उम्र 23 साल निवासी पुरव्याऊ टोरी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से वारदात में उपयोग किया गया चाकू बरामद किया गया है। मोतीनगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह ने बताया कि हत्या के प्रयास मामले में फरार आरोपी चैतन्य को पकड़ा है। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है। आरोपी ओम अभी भी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *