खल्लारी| केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल छत्तीसगढ़ के जारी पुलिस भर्ती बल के सीआरपीएफ, सीआईएसएफ के पद पर ग्राम कोल्दा व मोहगांव के तीन युवाओं का परीक्षा उपरांत चयन हुआ है। इसमें सीआरपीएफ के लिए सोहनलाल दिवान और सीआईएफ में वासुदेव दिवान निवासी कोल्दा, शीतल प्रकाश दिवान मोहगांव का चयन हुआ है। इनके चयन पर ग्राम सोरम सिंघी के युवा थलेश साहू, हिमांशु दिवान, खिलेश ने मां खल्लारी का छायाचित्र भेंट कर हर्ष जाहिर किया। साथ ही क्षेत्र में खुशी का माहौल है।


