गढ़वा| निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 (आरटीई) के अंतर्गत जीएन कॉन्वेंट स्कूल गढ़वा सत्र 2025-26 में कक्षा वन के 25 प्रतिशत सीट के विरुद्ध रिक्त तीन सीटों पर नामांकन को लेकर अभिभावक आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए विद्यालय के निदेशक मदन केशरी ने कहा कि निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम एवं विभागीय सूचना संख्या 237 के अनुपालन में सहायता प्राप्त निजी विद्यालय के प्रवेश कक्षा 1 में 25 प्रतिशत सीटों पर पड़ोस के 1 किलोमीटर या 3 किलोमीटर या 6 किलोमीटर दूरी सीमा तक अभिवंचित समूह, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अत्यंत पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक समुदाय या 40 प्रतिशत से अधिक निःशक्त बच्चों, अनाथ बच्चे अथवा कमजोर वर्ग जिनके परिवार की सभी स्रोतों से वार्षिक आय 72 हजार से कम हो के बच्चों का नामांकन पूर्ण किया जाना है। विद्यालय में 10 सीटों की विरुद्ध में तीन सीट खाली है। ऑनलाइन का फॉर्म 17 जुलाई 2025 तक भरा जाएगा। इच्छुक अभिभावकों से आग्रह है कि नामांकन हेतु इस विद्यालय के लिए ऑनलाइन आवेदन करेंगे। जो उनके पास- पड़ोस में अवस्थित विद्यालय है। उन्होंने कहा है कि जिले के सभी आम जनों से अनुरोध है कि सरकार के इस महत्वपूर्ण योजना के तहत बच्चों के निशुल्क शिक्षा हेतु ऑनलाइन नामांकन के लिए आधिकारिक व्यक्तियों को प्रेरित करेंगे। इस विद्यालय में आपके बच्चे सीबीएसई से मान्यता प्राप्त विद्यालय के प्रतिभागी होंगे। जिनकी शिक्षा दीक्षा क्लास वन से क्लास 8 तक चलेगी।


