अमृतसर | सीकेडी के प्रधान डा. इंद्रबीर सिंह निज्जर ने श्री गुुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के मौके पर सिख तीर्थयात्रियों को पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारों में जाने से रोकने का केंद्र सरकार के फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। उन्होंने कहा कि हर साल गुरु नानक नाम लेवा संगत प्रकाश पर्व के अवसर पर पाकिस्तान स्थित श्री गुरु नानक साहिब जी के जन्मस्थान श्री ननकाना साहिब व उनकी याद में बने अन्य गुरुद्वारों के खुले दर्शन दीदार करती है। लेकिन इस बार केंद्र सरकार द्वारा इस पवित्र तीर्थयात्रा पर रोक लगाने से पूरी सिख संगत में विरोध और निराशा की लहर है। दीवान के पदाधिकारियों ने भी केंद्र सरकार से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने और इस पवित्र तीर्थयात्रा पर प्रतिबंध तुरंत हटाने और श्रद्धालुओं को श्री गुरु नानक के जन्मस्थान श्री ननकाना साहिब में दो नवंबर को आयोजित होने वाले समारोहों में भाग लेने की अनुमति देने की अपील की है।


