सैयद अकील अहमद चिश्ती श्री हरमंदर साहिब में हुए नतमस्तक

अमृतसर | दरगाह अजमेर शरीफ के मुख्य सेवक सैयद अकील अहमद चिश्ती ने बुधवार को सचखंड श्री हरमंदर साहिब में माथा टेका। इस अवसर पर उनके साथ लोक भलाई सोसायटी के मुख्य सेवक सुरिंदर सिंह अरोड़ा, गौरवदीप सिंह भी मौजूद थे। वहीं चिश्ती ने इलाही बाणी का कीर्तन भी श्रवण किया तथा सरबत के भले की अरदास की। श्री दरबार साहिब के सूचना केंद्र में सूचना अधिकारी अमृत पाल सिंह ने उन्हें सम्मानित भी किया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए सैयद अकील अहमद चिश्ती ने कहा कि अध्यात्म के केंद्र सचखंड श्री हरमंदर साहिब में आने से मन को शांति मिलती है। उन्होंने पंजाब में आई बाढ़ पर चिंता व्यक्त करते कहा कि पूरे देश के अन्नदाता को बाढ़ के कारण बहुत नुकसान हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *