तीर्थराज विमल कुण्ड स्थित सिद्ध बाबा आश्रम के मन्दिर श्रीनाथ जी मन्दिर में दर्शन करने पहुंची एक नाबालिग बालिका ठाकुर जी से इतना स्नेह रखती थी कि अपनी बड़ी बहन के साथ मंदिर की परिक्रमा देने के बाद जब वह मंदिर परिसर में आई तो वह ठाकुर जी की प्रतिमा और बांसुरी को अपने साथ घर ले आई। इस दौरान मंदिर महंत अपनी कुटिया में चाय पी रहे थे। जब परिजनों को इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने मूर्तियों को सुरक्षित मन्दिर के महंत अनंतदास महाराज के सुपुर्द कर दिया। सूचना मिलने पर कामां पुलिस मौके पर पहुंची। थाने के एएसआई सुखदेव सिंह ने बताया कि सोमवार की शाम को तीर्थराज विमल कुण्ड स्थित सिद्ध बाबा के श्रीनाथ जी मन्दिर में कस्बे की बालिका अपनी बहिन के साथ दर्शन करने के लिए पहुंची। परिजनों ने बताया दोनों बेटियां ठाकुरजी से स्नेह रखती हैं दोनों ने पहले विमलकुंड की परिक्रमा दी उसके बाद छोटी बेटी ठाकुर जी की प्रतिमा और बांसुरी को अपने साथ घर ले आई। जब इसकी जानकारी उन्हें हुई तो उन्होंने मंदिर की मूर्तियो और बांसुरी को महंत जी के सुपुर्द कर दिया।


