उच्चैन थाना क्षेत्र की घटना:दुष्कर्म पीड़िता की मौत के बाद परिजनों ने आरोपी पक्ष के घर पर किया पथराव, 3 थानों की पुलिस पहुंची

उच्चैन थाना इलाके में दुष्कर्म पीडि़ता के आत्महत्या के बाद सोमवार सुबह पीडि़ता के परिजनों ने एक व्यक्ति के घर पर पथराव करते हुए लाठियों से हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही उच्चैन सीओ अनिल डोरिया के साथ उच्चैन, गहनोली मोड़, लखनपुर थाना एवं पुलिस लाइन का भारी जाब्ता मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने समझाइश कर शांति व्यवस्था कायम कर दी है। ऐहतियात के तौर पर पुलिस जाब्ता तैनात कर दिया गया है। घटना को लेकर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ मामले दर्ज कराए है। उधर पुलिस ने सोमवार को मृतका का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। सीओ अनिल डोरिया ने बताया कि रविवार को एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जिस पर मृतका के पति ने रिपोर्ट देकर आरोप लगाते हुए बताया कि उसके पडौसी ने चोरी छुपे उसकी पत्नी के अश्लील फोटो वीडियो बना लिए थे। जिन्हें वायरल करने की धमकी देकर आरोपी और उसके तीन साथियों ने मेरी पत्नी के साथ कई बार दुष्कर्म किया। जिसकी रिपोर्ट 26 अक्टूबर 2024 को दर्ज करवाई थी। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए 1 आरोपी को 2 महीने पहले गिरफ्तार कर लिया। जो अभी भी जेल में है। रिपोर्ट में जिन 3 और लोगों का नाम लिखवाया गया था, जाे अभी बाहर हैं। तीनों व्यक्ति लगातार मेरी पत्नी को धमकाते आ रहे थे। तीनों लोगों ने पत्नी को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रखा था। 19 जनवरी को घर के सभी लोग एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे। इस दौरान पीछे से तीनों लोग घर पर आए और मेरी पत्नी को उठाकर ले जाने की धमकी देने लगे। परेशान होकर उसकी पत्नी ने फांसी लगा ली। घटना काे लेकर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ दर्ज कराए मामले, पुलिस ने मौैके पर शांति कराई

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *