तुफानी गैंग के तीन सदस्य फलोदी में गिरफ्तार:वाहन से लोगों को कुचलने की कोशिश करते थे, टायर बजाकर मचाते थे उत्पात

फलोदी पुलिस ने संगठित अपराध में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी वाहन से लोगों को कुचलने का प्रयास करते थे। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त वाहन को भी जब्त कर लिया है। 18 सितंबर को खारा गांव के बाजार में अनिल नाम के व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी। उसने बताया कि जैसलमेर की तरफ से आए कुछ युवक टायर बजाकर और वाहन घुमाकर गांव में उत्पात मचा रहे थे। उन्होंने अनिल पर भी वाहन चढ़ाने का प्रयास किया। एसपी कुंदन कंवरिया के निर्देश पर विशेष टीमें बनाई गईं। एडीशनल एसपी ब्रजराजसिंह चारण और सीओ अचलसिंह देवड़ा के नेतृत्व में थाना प्रभारी नेनाराम व डीएसटी प्रभारी अमानाराम की टीमों ने कार्रवाई की। पुलिस ने चाखू निवासी असकर खां पुत्र रईस खान, मलार निवासी गनी खां पुत्र कायमदीन और फलोदी के बरकत कॉलोनी निवासी अकरम पुत्र हीरे खां को गिरफ्तार किया है। गनी खां और अकरम के खिलाफ पहले से एक-एक मुकदमा दर्ज है। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे तुफानी गैंग बनाकर गैरकानूनी गतिविधियों से दहशत फैलाना चाहते थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *