13 वनडे लगातार जीतने के बाद हारी ऑस्ट्रेलिया विमेंस:भारत ने रिकॉर्ड 102 रन से हराया, मंधाना का 12वां शतक; सीरीज 1-1 से बराबर

ऑस्ट्रेलिया विमेंस क्रिकेट टीम को वनडे में लगातार 13 मैच जीतने के बाद हार का सामना करना पड़ा है। बुधवार को 7 बार की वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को भारत ने दूसरे वनडे में 102 रन के बड़े अंतर से हरा दिया। मोहाली के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में इस जीत के साथ इंडिया विमेंस ने 3 मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। इंडिया विमेंस से ओपनर स्मृति मंधाना ने 12वां वनडे शतक लगाया। मंधाना का टीम की जीत में 10वां वनडे शतक रहा। दीप्ति शर्मा ने 40 रन की पारी खेलकर टीम को 292 तक पहुंचा दिया। ऑस्ट्रेलिया से डार्सी ब्राउन ने 3 और एश्ले गार्डनर ने 2 विकेट लिए। 293 रन के टारगेट के सामने ऑस्ट्रेलिया विमेंस ने 12 रन पर 2 विकेट गंवा दिए। एलिस पेरी ने 44 और एनाबेल सदरलैंड ने 45 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया को संभाला, लेकिन दोनों के आउट होते ही टीम बिखर गई। 40.5 ओवर में इंडिया ने 190 रन पर ऑस्ट्रेलिया को समेट दिया। क्रांति गौड़ ने 3 और दीप्ति शर्मा ने 2 विकेट लिए। भारत में 18 साल वनडे हारी ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया विमेंस को भारत में 18 साल बाद वनडे मैच में हार मिली है। टीम को इससे पहले 2007 में इंडिया विमेंस ने ही चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में हराया था। यह ऑस्ट्रेलिया की वनडे में रन के अंतर से सबसे बड़ी हार भी रही। 52 साल पहले 1973 में इंग्लैंड विमेंस ने ऑस्ट्रेलिया को 92 रन के अंतर से हराया था। 2018 से ऑस्ट्रेलिया को दूसरी बार ही हरा सके
2017 वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। इसके बाद दोनों के बीच 15 वनडे मैच खेले गए। भारत को महज दूसरी बार ही जीत मिली है। टीम को आखिरी जीत 2021 में मैकाय के स्टेडियम में मिली थी। ऑस्ट्रेलिया को फरवरी 2024 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी वनडे हार मिली थी, इसके बाद टीम ने लगातार 13 मैच जीते और अब भारत से हार का सामना करना पड़ गया। मैच के कुछ मोमेंट्स PHOTOS में देखें… पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *