तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरू रामभद्राचार्य का आज 77वां जन्मदिन:धीरेंद्र शास्त्री, रामदेव, साध्वी ऋतंभरा समेत कई संत-महंत पहुंचेंगे जयपुर, 1 हजार किलो का कटेगा केक

सीकर रोड स्थित नींदड़ आवासीय योजना में 8 से 16 जनवरी तक चल रही श्री राम कथा और 1008 कुण्डीय हनुमान महायज्ञ के बीच बुधवार को मकर संक्रांति के अवसर पर तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामभद्राचार्य का 77वां जन्मदिन मनाया जाएगा। जयपुर में पहली बार इतने बड़े स्तर पर आयोजित इस धार्मिक आयोजन में देश-विदेश से संत-महंत, यजमान और श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। रामभद्राचार्य इन दिनों जयपुर में अपनी 1412वीं कथा कर रहे हैं।
जन्मदिन समारोह में शामिल होने बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री, पतंजलि योगपीठ के योगगुरु रामदेव, साध्वी ऋतंभरा, रमणरेती गोकुल से कार्ष्णि पीठाधीश्वर गुरुशरणानंद और बद्रीनाथ धाम से बालक योगेश्वर दास जयपुर पहुंचेंगे। आयोजन के दौरान मुंबई की प्रसिद्ध गायिका मधुश्री भट्टाचार्य संगीतमय रामचरितमानस का पाठ करेंगी, जबकि शाम 6 बजे से पद्मश्री लोकगायिका मालिनी अवस्थी प्रस्तुति देंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आएंगी जयपुर जन्मदिन उत्सव में राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, मंत्रियों और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी भी रहेगी। आयोजन समिति के अनुसार महायज्ञ के समापन अवसर पर 16 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जयपुर आऐंगी। 77 नदियों के जल से महाभिषेक
जन्मदिन के अवसर पर यज्ञ स्थल पर एक हजार किलो लड्डुओं का केक काटा जाएगा। सुबह 11 बजे से दो किलोमीटर लंबी शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें जगद्गुरु रामभद्राचार्य बग्गी में सवार रहेंगे। शोभायात्रा में बैंड-बाजे के साथ हाथी और घोड़े भी शामिल होंगे। इसके अलावा यज्ञ स्थल पर पतंगबाजी उत्सव आयोजित किया जाएगा और 77 नदियों के जल से जगद्गुरु रामभद्राचार्य का महाभिषेक किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *