तुलसी पूजन दिवस के उपलक्ष्य में हवन यज्ञ

अमृतसर| अमृतसर हिमजन एकता मंच (पंजी), अमृतसर की ओर से तुलसी पूजन दिवस के उपलक्ष्य में श्रीराम एवेन्यू , 88 फीट रोड़ में हवन यज्ञ किया गया। पंडित प्यारेलाल शर्मा ने मंत्र उच्चारण के साथ तुलसी माता जी की विधिवत पूजा अर्चना और हवन यज्ञ किया गया। इस मौके पर मुख्य यजमान के तौर पर इंजीनियर राकेश शर्मा शामिल हुए। समस्त सदस्यों ने “ओम नमो भगवते वासुदेवाय नमः’ तथा अन्य मंत्र उच्चारण के साथ हवन यज्ञ में आहुतियां डालीं। इस मौके पर चेअरमैन प्रिंसिपल सुरेंद्र कोंडल, पवन शर्मा, प्रवीण कुमार, राजेश कोंडल, अजय शर्मा, रमेश कुमार, दीपक कौशल, गोस्वामी आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *