बरनाला में लुटेरों और पुलिस में मुठभेड़:5 गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली, पिस्टल-राइफल समेत धारदार हथियार बरामद

बरनाला जिले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 4 लुटेरों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हथियार और 2 बाइक भी बरामद हुई हैं। एसएसपी मुहम्मद सरफराज आलम ने बताया कि एसपी (डी), डीएसपी (डी), डीएसपी टापा और सीआईए थाना प्रभारी बलजीत सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया था। यह टीम तकनीकी और मानवीय खुफिया जानकारी के आधार पर आरोपियों की निगरानी कर रही थी। पुलिस को देख लुटेरों ने की फायरिंग बीती शाम करीब 6 बजे पुलिस को सूचना मिली कि बरनाला की अनाज मंडी में कुछ संदिग्ध व्यक्ति घूम रहे हैं। इसके बाद सिटी वन इंचार्ज लखविंदर सिंह और सीआईए इंचार्ज बलजीत सिंह की टीमों ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखकर दो बाइक पर सवार 4 युवक घबरा गए और उन्होंने पुलिस पार्टी पर 2 राउंड फायर किए। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक आरोपी के पैर में गोली लगी। कड़ी मशक्कत के बाद चारों आरोपियों को काबू कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनप्रीत सिंह, जसबीर सिंह, लखविंदर सिंह और संदीप सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से एक .315 बोर की देसी पिस्टल, एक .32 बोर की राइफल, कुछ जिंदा कारतूस, धारदार हथियार और 2 बाइक बरामद की हैं। गिरोह का 5वां सदस्य भी पकड़ा उन्होंने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में आरोपियों ने तपा और बरनाला क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई कई स्नैचिंग और लूट की वारदातों में संलिप्तता कबूल की है। इनमें तपा में एक महाजन का मोबाइल छीने जाने की कोशिश, बरनाला में एक शिक्षक से लूट का प्रयास और हाल ही में नगर निगम के सैनेटरी इंस्पेक्टर पर हुए हमले की घटना शामिल है। पुलिस ने मामले में गिरोह के पांचवें साथी दिनेश बंसल को भी गिरफ्तार किया है। पहले बनाते थे योजना, फिर करते थे वारदात पूछताछ में सामने आया कि बरनाला के 2 आरोपी वारदातों की योजना बनाते थे, जबकि बठिंडा के 2 आरोपी उन्हें अंजाम देते थे, ताकि पहचान न हो सके। दिनेश बंसल ने हथियार खरीदने के लिए वित्तीय सहायता भी की थी। एसएसपी ने बताया कि सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा, ताकि आगे और खुलासे किए जा सकें। पुलिस की इस कार्रवाई से जिले में अपराधियों के हौसले पस्त हुए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *