छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में गुरुवार को सड़क हादसे में 7 लोग घायल हो गए। गुंडरदेही-दुर्ग मुख्य मार्ग पर ग्राम खप्परवाड़ा के पास एक तूफान वाहन और पिकअप में जोरदार टक्कर हो गई।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। घटना गुंडरदेही थाना क्षेत्र की है। हादसे के बाद दोनों वाहनों के चालक गाड़ी में बुरी तरह फंस गए थे, जिन्हें बाहर निकाला गया। वहीं पिकअप धान से भरी थी और कार पीएचई विभाग की थी। हादसे में कुल सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज जारी है। पिकअप और विभागीय गाड़ी में सवार थे कुल सात लोग गुंडरदेही पुलिस के मुताबिक, पिकअप (क्रमांक CG 07 AU 5159) कांदूल से धान लेकर दुर्ग जा रही थी, जबकि पीएचई विभाग की गाड़ी (क्रमांक सीजी 02, 3812) दुर्ग से धमतरी वापस लौट रही थी। पिकअप में कुल पांच लोग सवार थे, जिनमें तीन आगे बैठे थे और दो पीछे धान के ऊपर बैठे थे। पिकअप में सवार ये हुए हैं घायल चालक और भृत्य घायल वहीं विभागीय गाड़ी का चालक कोमल पटेल और भृत्य – रविन्द्र साहू घायल है। सभी को हाथ, पैर और सिर में गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के बाद पिकअप सवारों को गुंडरदेही के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि विभागीय गाड़ी में सवार घायलों को इलाज के लिए धमतरी भेजा गया। कड़ी मशक्कत के बाद बचाए गए चालक हादसे के बाद दोनों वाहनों के चालक गाड़ी में बुरी तरह फंस गए थे। मौके पर मौजूद लोगों और प्रशासन की सहायता से उन्हें काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। फिलहाल, दोनों घायलों का इलाज जारी है। तेज रफ्तार की वजह से हुआ हादसा इस घटना के बाद प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गुंडरदेही टीआई मनीष शेंडे का कहना है कि प्रारंभिक जांच के मुताबिक हादसे का कारण तेज रफ्तार है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं।


