तृतीय-चतुर्थ वर्ग के कर्मचारियों की समस्या का समाधान कराने की मांग

भास्कर न्यूज | सरायकेला तृतीय तथा चतुर्थ वर्ग के कर्मचारियों की समस्या को लेकर झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (त्रिपाठी गुट) के एक प्रतिनिधि मंडल ने मंगलवार को जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव प्रशांत कुमार तथा अभियंता प्रमुख मोतीलाल पिंगुआ से मुलाकात की। विभाग द्वारा क्षेत्रीय मुख्य अभियंता के अधिकार क्षेत्र में हनन करने से संबंधित मामले पर हुई वार्ता में विभागीय सचिव को शिष्टमंडल को आश्वस्त किया कि क्षेत्रीय कर्मचारियों के संबंध में नियम के अनुसार जो समस्या उसका समाधान की जाएगी। इस अवसर पर महासंघ के मुख्य संरक्षक धर्मराज तिवारी, सम्मानित अध्यक्ष विमल कुमार सिंह, अध्यक्ष विनीत कुमार, संरक्षक सतीश कुमार सिन्हा व शिवाकांत झा, प्रांतीय संयुक्त सचिव प्रणव शंकर, प्रांतीय संगठन सचिव आरिफ हसन, जिलाध्यक्ष अंजनी कुमार सिन्हा, हजारीबाग जिलाध्यक्ष रूपेश कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष संदीप कुमार उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *