तेंदुआ भगाने बजाए ढोल-नगाड़े, आतिशबाजी भी की:लेकिन नहीं मिला कोई सुराग, कटनी में एक महीने से लोग दहशत में

कटनी के बरही क्षेत्र में पिछले एक महीने से तेंदुए की दहशत बनी हुई है। वन विभाग ने तेंदुए को नगर से बाहर खदेड़ने के लिए शुक्रवार सुबह ढोल-नगाड़े बजाए और आतिशबाजी की। 50 सदस्यीय टीम के चलाए गए इस अभियान के बावजूद तेंदुए का कोई सुराग नहीं मिला है। तेंदुआ नगर सहित ग्रामीण इलाकों में मवेशियों पर हमला कर उनका शिकार कर रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में डर का माहौल है। वन विभाग लगातार तेंदुए को पकड़ने का प्रयास कर रहा है। पहले तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए गए थे, जिनमें बकरा भी रखा गया था, लेकिन चालाक तेंदुआ पकड़ में नहीं आया। इसके बाद उसे शहर से बाहर खदेड़ने के लिए यह नया तरीका अपनाया गया। तेंदुए को भगाने के लिए की गई आतिशबाजी शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे रेंजर गोविंद नारायण शुक्ला के नेतृत्व में वन विभाग की टीम बरही नगर के खेर माता मंदिर, बड़े तालाब और पानी टंकी के पास पहुंची। यहां ढोल-नगाड़े बजाकर और आतिशबाजी कर तेंदुए को भगाने की कोशिश की गई। रेंजर गोविंद नारायण शुक्ला ने बताया कि क्षेत्र में कई दिनों से तेंदुए की सूचना मिल रही है और वह मवेशियों पर हमला कर चुका है। उन्होंने लोगों को फर्जी वीडियो डालकर भ्रम न फैलाने की हिदायत दी है। लोगों से तेंदुआ दिखने पर वन विभाग को सूचित करने और सावधानी बरतने की अपील की गई है। वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने के लिए लगातार सर्चिंग अभियान चला रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *