तेंदुए के लिए लगाए गए पिंजरे में फंसा युवक:वन विभाग ने हमले के बाद लगाया था , बोला- चेक करने आया था

बहराइच जिले के फखरपुर इलाके में गुरुवार रात एक युवक तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाए गए पिंजरे में फंस गया। युवक पिंजरा देखने के लिए उसके अंदर गया था, तभी अचानक पिंजरा बंद हो गया। दो दिन पहले इसी इलाके में तेंदुए के हमले में एक वृद्ध महिला की मौत हो गई थी, जिसके बाद वन विभाग ने यह पिंजरा लगाया था। यह घटना फखरपुर थाना क्षेत्र के उमरी दहलो गांव में हुई। वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे के अंदर एक बकरी भी बांधी थी। गुरुवार देर रात गांव का ही निवासी प्रदीप नाम का युवक पिंजरे को जांचने के लिए उसके अंदर चला गया। इसी दौरान पिंजरे का दरवाजा बंद हो गया और वह अंदर फंस गया। काफी देर तक पिंजरा न खुलने पर प्रदीप ने अपने फोन से ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्होंने वन विभाग व पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर वनकर्मी मौके पर पहुंचे और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद प्रदीप को पिंजरे से बाहर निकाला। प्रभागीय वनाधिकारी (DFO) राम सिंह यादव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि एक व्यक्ति पिंजरे के अंदर चला गया था, जिसके बाद वह बंद हो गया। जानकारी मिलते ही टीम को मौके पर भेजकर उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *