नर्मदापुरम में रुई दुकान में लगी आग:5 फीट ऊंची लपटें उठीं, 20 हजार रुपए का नुकसान; 20 मिनट में काबू पाया

नर्मदापुरम में इटारसी रोड पर रसूलिया डबल फाटक के पास गुरुवार रात एक रुई दुकान में आग लग गई। आग रात करीब 12 बजे लगी। आग कुछ ही देर में पूरी दुकान में फैल गई और 5 फीट ऊंची लपटें उठने लगीं। आग में दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया। नुकसान करीब 20 हजार रुपए का हुआ। राहगीरों ने बताया कि रात करीब 12 बजे दुकान में आग की ऊंची लपटें उठ रही थीं और कुछ सामान फूटने की आवाजें भी आ रही थीं। देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया।
फायर ब्रिगेड की टीम ने काबू पाया सूचना मिलने के बाद देहात थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस ने आग लगने के कारण की जांच शुरू कर दी है। कुछ महीने पहले डबल फाटक के पास एक कबाड़े की दुकान में आग लगी थी, जिसमें काफी नुकसान हुआ था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *