तेजधार हथियार के बल पर छीनी बाइक

जालंधर| थाना भार्गव कैंप के अधीन आते वडाला चौक में दो बाइक सवार लुटेरों ने मोटरसाइकल पर जा रहे युवक को तेजधार हथियार दिखा कर उसका मोटरसाइकल छीन लिया। जानकारी देते हुए पीड़ित अभिषेक कुमार उर्फ लाली निवासी किशनपुरा ने बताया कि वह शाम को वडाला चौक की तरफ जा रहे थे कि इतने में दो बाइक सवार पास आए और मारपीट करने लगे। दोनों के पास तेजधार हथियार थे। जब विरोध करना चाहा तो जान से मारने की धमकी दी और मोटरसाइकल छीन कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही भार्गव कैंप थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित के बयानों के आधार पर लुटेरों के खिलाफ धारा 304(2)3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *