अमृतसर| वेरका बाईपास के पास तेज रफ्तार कार ने ऑटो को टक्कर मार दी जिससे चालक घायल हो गया। राहगीरों ने ऑटो चालक को एंबुलेंस की मदद से गुरु नानक देव अस्पताल में दाखिल करवाया। घटना शनिवार रात साढ़े 12 बजे की है। हालांकि इस मामले में पुलिस ने अभी कोई कार्रवाई नहीं की है। इसके अलावा ऑटो रिक्शा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। अस्पताल में दाखिल वजिंदर सिंह निवासी बटाला रोड ने बताया कि रिजॉर्ट के बाहर लेबर लेने गया था। अचानक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी।


