तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक-युवती को मारी टक्कर:ड्राइवर दूर तक घसीटता रहा, फिर फरार; लोगों ने पहुंचाया हॉस्पिटल

भीलवाड़ा में बाइक सवार युवक-युवती को एक तेज रफ्तार कार ने चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों दोनों घायल हो गए। जिन्हें लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। कार ड्राइवर ने बाइक को टक्कर मारी। जब बाइक कार में फंस गई तो वो घसीटते हुए काफी दूर तक ले गया। बाद में कार छोड़कर फरार हो गया। मामला शहर के प्रताप नगर थाना क्षेत्र के बापूनगर का है। यहां रविवार रात तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला। बापू नगर, गौतम धाम से मानसरोवर की ओर जाने वाली रोड पर हादसा हुआ। ड्राइवर ने कार को नहीं रोका और करीब 200-300 मीटर दूर तक घसीटता हुआ ले गया। इसके बाद कार से उतरकर भाग गया। लोगों ने बाइक सवार पटेल नगर निवासी भंवर सिंह राठौड़ (27) और जहाजपुर निवासी अन्नू कंवर को महात्मा गांधी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां दोनों का इलाज किया जा रहा है। घायल भंवर सिंह ने बताया- मैं जहाजपुर से आई परिचित अन्नू को वरिष्ठ अध्यापक की परीक्षा खत्म होने के बाद अपनी बाइक से लेने के लिए गया था। दोनों घर पटेल नगर की ओर लौट रहे थे, इसी बीच गौतम धाम के निकट एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी, टक्कर मारने के बाद भी ड्राइवर ने कार नहीं रोकी। सूचना मिलने पर प्रताप नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल भंवर सिंह की रिपोर्ट पर कर ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *