धमतरी जिले के ग्राम सांकरा में सड़क हादसे में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। शुक्रवार को महिला अपने नाती को स्कूल छोड़कर वापस लौट रही थी, तभी नंदी चौक के पास तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दिया, जिससे वह दूर फेंका गई। सिहावा थाना क्षेत्र का मामला है। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और चालक की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। पुलिस ने कार जब्त कर मामला दर्ज कर लिया है। अपने बहू के साथ रहती थी महिला पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक लक्ष्मी ध्रुव अपने बहू के साथ सांकरा में रहती है। मृतक लक्ष्मी ध्रुव की बहू नर्स के पद पर सांकरा में पोस्टिंग है। जिसके साथ वह रह रही थी। आगे की कार्रवाई कर रही पुलिस शुक्रवार सुबह 10 बजे सड़क हादसे में लक्ष्मी ध्रुव ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया है। वही सफेद रंग की कार को सिहावा पुलिस ने जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।


