12 हाथियों का दल गांव में घुसा:बलरामपुर में दो मकान तोड़े, अनाज को नुकसान पहुंचाया; जान बचाकर भागे ग्रामीण

बलरामपुर जिले के रघुनाथनगर क्षेत्र में हाथियों का आतंक जारी है। बीती रात 12 हाथियों के एक दल ने कोटी और जौराही गांव में उत्पात मचाया। हाथियों ने दो ग्रामीणों के मकान तोड़ दिए और खेतों में खड़ी फसल को नुकसान पहुंचाया। रघुनाथनगर के ग्राम पंचायत कोठी में हाथियों ने शिव बालक नायक और बनारसी नायक के कच्चे मकान को क्षतिग्रस्त कर दिया। घरों में रखे धान और मक्का को भी नष्ट कर दिया। घटना के समय ग्रामीण अपने घरों में सो रहे थे। हाथियों की आहट पाते ही लोग जान बचाकर भाग गए। वन विभाग को भी जानकारी नहीं हाथियों के मूवमेंट की जानकारी वन विभाग को भी नहीं थी। इस कारण ग्रामीणों को समय रहते कोई सूचना नहीं मिल पाई। ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग की ओर से कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई है। जल्द समाधान की मांग रघुनाथनगर वन परिक्षेत्र में यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई गांवों में हाथियों ने तबाही मचाई है। किसानों की फसलें और घर लगातार नुकसान का शिकार हो रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से जल्द समाधान की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो स्थिति और बिगड़ सकती है। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। वन विभाग की अपील एसडीओ अनिल पैकरा ने बताया कि रघुनाथ नगर वन परिक्षेत्र में 12 हाथियों का दल सक्रिय है और वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों को हाथियों के आचरण से जुड़े दिशानिर्देश दिए हैं। ग्रामीणों को रात के समय अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत विभाग को देने का आग्रह किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *