तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार बुजुर्ग को कुचला, मौत

भास्कर न्यूज | अमृतसर थाना जंडियाला क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 45 वर्षीय जीवन सिंह निवासी पत्ती बाज की गांव बंडाला के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में अवतार सिंह ने बताया कि 25 दिसंबर की शाम करीब 7 बजे उनके पिता साइकिल से गांव लौट रहे थे। जैसे ही वे बठिंडा हाईवे, गांव बंडाला कट पार कर रहे थे, तभी तरनतारन की ओर से तेज रफ्तार में आ रही कार ने साइकिल में टक्कर मार दी। पिता की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में सीसीटीवी खंगाल रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *