तेज रफ्तार कार ने 9 लोगों को रौंदा:एक ही परिवार के घायलों में 5 की हालत गंभीर

झुंझुनूं के मंडावा थाना इलाके के नूआ के पास जवाहरपुरा गांव में एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पर पैदल चल रहे 9 लोगों को रौंद दिया। घायलों में 5 लोगों को भर्ती कर लिया गया है। चार लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। हादसे में सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। मंडावा थानाधिकारी ने बताया कि हादसे में घायल हुए सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य हैं। जवाहरपुरा गांव में शिव मंदिर में सवामणि का प्रोग्राम था। सवामणि का प्रसाद लेकर अपने घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार कार ढिगाल से मंडावा की ओर जा रही थी। पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा—तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने निजी वाहनों घायलों को बीडीके अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मंडावा पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटा रही है। ये हुए घायल
हादसे में घायल 5 महिलाओं को भर्ती किया गया है। रुक्मणी देवी (42) पत्नी राजकुमार, मंजू (45) पत्नी महेंद्र सिंह, ललिता (40), ज्योति शर्मा और किरण (18) को बीडीके अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इन सभी घायलों को ट्रोमा यूनिट में भर्ती किया गया है। खुशी, रितिका, अन्वी, मीनू को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *