तेज रफ्तार कार पोल से टकराई, 2 दोस्तों की मौत..VIDEO:कांकेर में 4 घायल; बर्थडे सेलिब्रेट कर खाना खाने ढाबा जा रहे थे

कांकेर जिले में सड़क हादसे में 2 नाबालिग लड़कों की मौत हो गई। गोविंदपुर में हुई घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है। जहां तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पहले एक पोल से टकराई फिर पेड़ से टकरा गई। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। हादसे में 4 अन्य लोग घायल हुए है। 5 फरवरी की रात सभी 6 दोस्त कार में सवार होकर बर्थडे सेलिब्रेट करने निकले थे। जन्मदिन मनाने के बाद माकड़ी ढाबा जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर टकरा गई। बर्थडे पार्टी करने निकले थे सभी हादसे के बाद सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां इलाज के दौरान युवराज कल्ली और वेदांत पटेल (दोनों नाबालिग) ने दम तोड़ दिया। अन्य चार घायल छात्रों का इलाज अस्पताल में जारी है। बताया गया है कि वेदांत पटेल का ही जन्मदिन था, जिसे मनाने के लिए सभी दोस्त निकले थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायलों में भावेश गजबल्ला (16 वर्ष), हर्ष मसीह (18 वर्ष), रोहन ध्रुव (19 वर्ष) और आयुष (15 वर्ष) शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *