होली पर SECR चलाएगा स्पेशल ट्रेन:रेलवे गोंदिया–छपरा के बीच 2 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, बढ़ती भीड़ को देखते हुए लिए गया फैसला

होली के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने गोंदिया से छपरा के बीच स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है। यात्रियों को सुगम और सुरक्षित यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ये ट्रेनें एक-एक फेरे के लिए चलाई जाएंगी। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने होली के अवसर पर गोंदिया–छपरा–गोंदिया के बीच कुल 2 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। इनमें गाड़ी संख्या 08863/08864 और 08865/08866 शामिल हैं, जो गोंदिया से छपरा और छपरा से गोंदिया के बीच एक-एक फेरे के लिए संचालित होंगी। 08863 गोंदिया–छपरा होली स्पेशल यह ट्रेन 01 मार्च 2026 को शाम 5:00 बजे गोंदिया से रवाना होगी और डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, उसलापुर, पेंड्रा रोड, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, चुनार, वाराणसी, जौनपुर, केराकत, ओड़िहार, गाजीपुर, बलिया, रेवती और बकुलहा होते हुए 03 मार्च 2026 को सुबह 12:45 बजे छपरा पहुंचेगी। 08864 छपरा–गोंदिया होली स्पेशल यह ट्रेन 03 मार्च 2026 को सुबह 4:45 बजे छपरा से रवाना होकर उपरोक्त स्टेशनों से होते हुए 04 मार्च 2026 को सुबह 11:00 बजे गोंदिया पहुंचेगी। 08865 गोंदिया–छपरा होली स्पेशल ट्रेन 02 मार्च 2026 को शाम 5:00 बजे गोंदिया से रवाना होकर 04 मार्च 2026 को सुबह 12:45 बजे छपरा पहुंचेगी। 08866 छपरा–गोंदिया होली स्पेशल यह ट्रेन 04 मार्च 2026 को सुबह 4:45 बजे छपरा से रवाना होकर 05 मार्च 2026 को सुबह 11:00 बजे गोंदिया पहुंचेगी। रेलवे ने बताया कि गाड़ी संख्या 08865/08866 का ठहराव और समय-सारणी भी गाड़ी संख्या 08863/08864 के समान ही रहेगी। रेलवे की अपील
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन की समय-सारणी की पुष्टि कर लें और अग्रिम आरक्षण कराकर यात्रा करें, ताकि होली के दौरान किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *