तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आए छात्र की मौत:गिरिडीह के जमुआ में हुआ हादसा, लाइब्रेरी पढ़ने जा रहा था, ट्रक चालक हुआ फरार

गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र के हाडोडीह गांव के 23 वर्षीय त्रिदेव कुमार वर्मा की बुधवार सुबह सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। त्रिदेव पढ़ाई में होनहार छात्र था। वह सिहोडीह में किराए पर रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। प्रतिदिन की तरह वह सुबह बैंक ऑफ इंडिया के ऊपर स्थित लाइब्रेरी पढ़ने जा रहा था। तभी अचानक एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल त्रिदेव को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और कोहराम मच गया। सड़क पर उतरे परिजन, पुलिस ने की कार्रवाई त्रिदेव के शव को लेकर परिजन और ग्रामीण शहर की देवघर–गिरिडीह मुख्य सड़क जाम कर दिया। सूचना पाकर मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि, लोग मुआवजा मिलने तक सड़क जाम हटाने के लिए तैयार नहीं थे। पुलिस ने अस्पताल जाकर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की। फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। प्रशासन से मिला आश्वासन, जाम हटाया गया मौके पर पहुंचे सीओ जितेंद्र कुमार ने परिजनों और ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिलाया जाएगा और जल्द ही ट्रक चालक को गिरफ्तार किया जाएगा। इस आश्वासन के बाद आंदोलनकारियों ने सड़क जाम हटा दिया। स्थानीय लोगों ने कहा कि गिरिडीह शहर और आसपास के इलाकों में तेज रफ्तार वाहनों के कारण हादसे आम हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *