मोहाली में पार्किंग में कारों को लगी आग:फोर्टिस अस्पताल के पास 10 गाड़ियां जली; मचा हड़कंप, फायर ब्रिगेड पहुंची

मोहाली में फोर्टिस अस्पताल के नजदीक पार्किंग में कारों को आग लगी है। यह थाना फेज-आठ के सामने का मामला है। सारी कारे थाने की केस प्रॉपर्टीज बताई जा रही है। मौके पर फायर बिग्रेड पहुंच गई है। कुछ गाड़ियां भी चपेट में आ गई है। आग लगने की अभी तक वजह साफ नहीं हो पाई है। कारों में हुए धमाके, लोगों में मची दहशत लोगों के मुताबिक, जैसे ही गाड़ियों में आग लगी, उस समय बड़े जोर से धमाके हुए। इससे लोगों में दहशत मच गई। यह इलाका फोर्टिस अस्पताल, पुडा भवन, पंचायत भवन और पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड जैसी इमारतों के पास है। आग तेजी से फैल रही थी और इस दौरान 10 से 12 गाड़ियां जल गईं। मौके पर तुरंत फायर ब्रिगेड की चार से पांच गाड़ियां पहुंच गईं। आग की सूचना मिलते ही फोर्टिस अस्पताल का स्टाफ भी मौके पर पहुंच गया। उनका कहना था कि उनकी गाड़ियों को बचा लिया गया। फायर ब्रिगेड को मौके पर पहुंचने में आई दिक्कत इस मौके पर फेज-आठ पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि आग लगने के बाद तुरंत फायर ब्रिगेड की टीम को सूचित किया गया, लेकिन सड़क की खस्ता हालत होने के कारण फायर ब्रिगेड को मौके पर पहुंचने में थोड़ा समय लगा। हालांकि, आग पर काबू पा लिया गया। इस दौरान अस्पताल की फायर फाइटिंग टीमें भी मौके पर पहुंच गई थीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *