अमृतसर में बाढ़ के बाद किसान बना नशा तस्कर:2020 में मलेशिया से लौटा था, 21 करोड़ की हेरोइन, 2 पिस्टल 100 कारतूस समेत पकड़ा

पंजाब के अमृतसर देहात पुलिस को वॉर अगेंस्ट ड्रग्स अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नशा और भारी मात्रा में हथियारों सहित एक किसान को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी 2020 में मलेशिया से लौटा था और फिलहाल खेतीबाड़ी कर रहा था। यह उसकी पहली ही कंसाइनमेंट थी और इसे आगे सप्लाई करना था। इस संबंध में थाना रामदास में एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत एफआईआर नंबर 147 दिनांक 22-09-25 दर्ज की गई है। पुलिस आरोपी की नशे की कमाई से जुटाई संपत्ति और उसके नेटवर्क की गहन जांच कर रही है। नशे की बड़ी खेप सप्लाई करने जा रहा था आरोपी एसपी (डी) आदित्य वॉरियर ने बताया कि CIA अमृतसर देहाती टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि गुरदेव सिंह नशे की बड़ी खेप सप्लाई करने जा रहा है। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अवान-रामदास रोड से आरोपी को उसकी एक्टिवा स्कूटी (PB02-DM-8691) समेत काबू कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुरदेव सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी गांव निसोके के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 3 किलो 158 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। इसके अलावा एक 30 बोर पिस्तौल, चार मैगजीन, 50 जिंदा कारतूस, एक 9 एमएम ग्लॉक पिस्तौल, उसकी मैगजीन और 50 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। कोरियर बॉय के तौर पर भी काम कर रहता था आरोपी पुलिस के मुताबिक,आरोपी नशा सप्लाई करने के लिए कोरियर बॉय के तौर पर भी काम कर रहा था। उससे इसे कहा सप्लाई करना था फिलहाल उसकी जानकारी नहीं मिली है। अभी आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और आगे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। नशे के आरोपी पाकिस्तान के स्मगलर बिट्टू चाचा के सीधे संपर्क में था और ड्रोन के जरिए नशा मंगवा रहा था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *