भास्कर न्यूज | महासमुंद महासमुंद थाना अंतर्गत महेन्द्र पत्थर फैक्ट्री के पास तेज गति से आते हुए एक ट्रक की टक्कर मारने से एक्सीडेंट का मामला सामने आया है। दुर्घटना में बाइक चालक घायल हो गया। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। दुर्घटना कर जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि ग्राम नांदगांव निवासी रामानंद पटेल 6 फरवरी को सुबह करीब 9 बजे अपने बाइक से तुमगांव जाने के लिए निकला था। जैसे ही नारायण पटेल के घर के पास पहुंचा उसी समय नारायण पटेल ने रामानंद पटेल की गाड़ी को रुकवाकर कहा जा रहे हो बोला, तब रामानंद पटेल बोला की तुमगांव जाने की बात कही जिसपर नारायण पटेल ने भी तुमगांव जाने की बात कही। फिर दोनों तुमगांव गये और वहां से काम निपटाकर वापस दोपहर करीब 12 बजे तुमगांव से निकले तब गाड़ी को नारायण पटेल चला रहा था और रामानंद पटेल गाड़ी के पीछे बैठ गया। इसके बाद जैसे ही दोनों दोपहर करीब 12:30 बजे महेन्द्र पत्थर फैक्ट्री के पास पहुंचे तो उसी समय एक ट्रक चालक अपने ट्रक को तेज व लापरवाही पूर्वक चलाते लाकर रामानंद पटेल के गाड़ी को टक्कर मार कर एक्सीडेंट कर दिया। दुर्घटना से दूर फेंका जाने के कारण रामानंद पटेल को किसी प्रकार की चोंटें नहीं आयी है, व नारायण पटेल के दाहिना हाथ, छाती, पीठ में और सिर में चोटें आयी थी। वहा खड़े लोगों ने रामानंद पटेल और नारायण पटेल को जिला अस्तपताल महासमुंद में इलाज के लिए भर्ती किए। जहां से रेफर करने पर नारायण पटेल के परिवार वाले उसे निजी अस्पताल ले गए।


