गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। पेंड्रा के कोटमी-मरवाही मुख्य मार्ग पर रूमगा के पास यह हादसा हुआ, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। कोटमी चौकी का मामला है। मृतक की पहचान कोरबा निवासी रमन सिंह (28) के रूप में हुई है, जो बाइक से अपने घर की ओर जा रहा था। हादसे की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि टक्कर के बाद ट्रक बाइक को लगभग 100 मीटर तक घसीटता रहा। हिरासत में ट्रक चालक घटना की सूचना मिलते ही कोटमी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है और ट्रक को जब्त कर लिया है। पेंड्रा थाना प्रभारी गंगा प्रसाद बंजारे के नेतृत्व में पुलिस टीम मामले की गहन जांच कर रही है।


