त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में युवा मतदाताओं से अपील:सूरजपुर कलेक्टर ने की शत-प्रतिशत भागीदारी की मांग, 17, 20 और 23 फरवरी को होगा मतदान

सूरजपुर जिला पंचायत चुनाव के लिए 17, 20 और 23 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर एस. जयवर्धन ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 में अधिक से अधिक मतदान के लिए जनता से विशेष अपील की है। त्रिस्तरीय चुनावों में जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच, पंच, बीडीसी और डीडीसी के पदों के लिए मतदान होगा। कलेक्टर जयवर्धन ने विशेष रूप से युवा मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास और युवाओं के उज्जवल भविष्य के लिए मतदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। साथ ही, लोकतंत्र की नींव को मजबूत बनाने के लिए शत-प्रतिशत मतदान आवश्यक है। जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि इस बार के पंचायत चुनाव में अधिकतम संख्या में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *