तेज रफ्तार ट्रेलर रेलिंग तोड़कर पुल से गिरा नीचे:बालोद में बाराती बस को बचाते समय हुआ हादसा, ड्राइवर गंभीर रूप से घायल

छत्तीसगढ़ के बालोद शहर के जुर्रीपारा में रविवार रात बड़ा हादसा हो गया। बाराती बस को बचाने के प्रयास में एक तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरा। घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत ड्राइवर को बाहर निकालकर जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उसका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार हादसा रात करीब 10 बजे हुआ। जुर्रीपारा क्षेत्र में एक परिवार में बारात आया हुआ था। बाराती एसपी बंगला से लेकर पर्यावरण पार्क के हनुमान मंदिर तक कई वाहनों को सड़क किनारे खड़ा किए हुए थे। इसी दौरान दल्लीराजहरा की ओर से समान खाली कर लौट रहा ट्रेलर चालक सामने खड़ी बस को बचाने के प्रयास में वाहन से नियंत्रण खो बैठा और रेलिंग तोड़ते हुए पुल से नीचे गिर गया। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *