वित्तीय वर्ष 2025-26 के राजस्व वसूली को लेकर महापौर मीलन चौबे ने सोमवार को 4 घंटे तक राजस्व अधिकारियों की मैराथन बैठक ली। बैठक में महापौर ने सभी 70 वार्डों के बकाएदारों का वर्गीकृत कर लिस्ट मंगाया है। इसमें होटल व्यापारी, स्कूल संचालक, मैरिज पैलेस जैसे सभी वर्गों के बड़े बकाएदारों के अलग-अलग लिस्ट मंगाए गए हैं। साथ ही उन्होंने सभी करदाताओं को 31 दिसंबर के पहले वर्ष का पूर्ण संपत्तिकर अदा कर 4 फीसदी छूट का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करने कहा है। बैठक में उपायुक्त राजस्व जागृति साहू, रंजीत रंजन सहित सभी राजस्व अधिकारी व निरीक्षक मौजूद रहे। यहां विस्तार से निगम राजस्व, नजूल और बाजार विभाग के वसूली अभियान की समीक्षा हुई। जानिए बैठक में महापौर ने क्या-क्या निर्देश दिए। बैठक में यह लिया गया निर्णय 1. बड़े बकायेदारों के सीलबंद खाली भवनों में भी नियमानुसार कार्यवाही करे राजस्व विभाग। 2. खाली भूखंडों के भूमि स्वामियों से नियमानुसार गणना कर राजस्व वसूली सुनिश्चित करें। 3. आय के नए स्त्रोत विकसित करें। 4. मोबाइल टॉवर, विज्ञापन होर्डिंग लगाने वाले भवन स्वामियों से व्यवसायिक दरों पर राजस्व वसूली करें।


