तेज रफ्तार बस बेकाबू होकर भूसे से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, कई लोग घायल

भास्कर न्यूज | अमृतसर अमृतसर-पठानकोट हाईवे पर जयंतीपुर के पास गांव पाखरपुर के पुल पर बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बटाला से अमृतसर की ओर जा रही सवारियों से भरी बस आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। ट्रैक्टर-ट्रॉली में भूसा लदा हुआ था। हादसे में बस सवार कई लोग घायल हो गए।जबकि ट्रैक्टर चालक के साथ बैठे एक व्यक्ति की टांग में गंभीर चोट आई। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहत की बात यह रही कि किसी तरह की जानमाल की हानि नहीं हुईहादसे के वक्त मौैके से गुजर रहे प्रीतम सिंह ने बताया कि बस काफी तेज थी, पुल के पास अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दे एंबुलेंस बुलाई। जिसके बाद घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, बस तेज रफ्तार में थी और अचानक कंट्रोल खो बैठी, जिससे यह टक्कर हुई। ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी नुकसान पहुंचा है। पुलिस के अनुसार कुछ लोगों को चोटें आई हैं, जिन्हें अस्पताल भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *