सड़क किनारे लगे लोहे के पिलर बने खतरा

अमृतसर| शहर में घरों और दुकानों के बाहर थड़े बचाने के लिए दीवार के साथ लोहे की ग्रिल और छोटे-छोटे खंभे लगाने का चलन तेजी से बढ़ रहा है। इससे सड़क सुरक्षा पर गंभीर असर पड़ रहा है। सड़कों के किनारे लगाए गए ये लोहे के पिलर वाहन चालकों के लिए खतरा बन गए हैं। आए दिन दोपहिया वाहन चालक और पैदल राहगीर इनसे टकराकर घायल हो रहे हैं। इसके अलावा सड़क की चौड़ाई भी कम हो जाती है, जिससे ट्रैफिक जाम की समस्या बढ़ती है। लोगों का कहना है कि प्रशासन को ऐसी अवैध ग्रिलों और पिलरों को तुरंत हटवाना चाहिए, ताकि हादसों पर अंकुश लगाया जा सके और सड़कों को सुरक्षित रखा जा सके। -दिनेश शर्मा, निवासी कचहरी रोड।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *