सिवनी के धूमा थाना क्षेत्र में धूमा-गोटेगांव बाईपास पर एक तेज रफ्तार बाइक ने सड़क पर चल रहे राहगीरों को टक्कर मार दी। हादसे में एक पुरूष और एक महिला घायल हो गए हैं। धटना शुक्रवार शाम 5 बजे की है। घायलों को एम्बुलेंस की मदद से पहुंचाया अस्पताल प्रत्यक्षदर्शियों ने तत्काल घटना की सूचना धूमा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही धूमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एम्बुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। घायलों की पहचान रामनाथ गोलहनी और प्रेमवती गोलहनी के रूप में हुई है। दोनों को चोटें आई हैं। धूमा थाना प्रभारी डोमन सिंह मरावी ने बताया कि उन्हें बाईपास पर बाइक द्वारा राहगीरों को टक्कर मारने की सूचना मिली थी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और मामले की जांच जारी है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना बताया जा रहा है। वाहन चालकों से सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील स्थानीय लोगों के अनुसार, धूमा-गोटेगांव बाईपास पर दिनभर भारी और दोपहिया वाहनों की आवाजाही रहती है। इसके बावजूद कई वाहन चालक तेज गति से वाहन चलाते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। जिस स्थान पर यह हादसा हुआ, वह आमतौर पर भीड़भाड़ वाला इलाका है। पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि लगातार समझाइश के बावजूद लापरवाही के कारण सड़क हादसे हो रहे हैं। वाहन चालकों के साथ-साथ पैदल चलने वालों से भी सतर्क रहने का आग्रह किया गया है, ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं से बचा जा सके।


