तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, युवक की मौत:शहडोल में सिर पर चोट से मौके पर गई जान; घर लौटते समय हादसा

शहडोल जिले के गोहपारू थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में युवक (25) की मौत हो गई। तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई, जिससे मौके पर ही युवक ने दम तोड़ दिया। यह घटना दियापिपर रोड पर हुई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान सकेन्द्र सिंह (25) पिता महासिंह, निवासी सरवारी, थाना जैसिंहनगर के रूप में हुई है। युवक अपने रिश्तेदार के यहां दियापिपर आया था और बाइक क्रमांक MP 18 ZE 5035 से अपने घर लौट रहा था। सिर पर गंभीर चोट से मौके पर तोड़ा दम गोहपारू थाने से पहले दियापिपर रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने उसकी बाइक सड़क किनारे लगे आम के पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। गोहपारू पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने मृतक के परिजनों और रिश्तेदारों को भी घटना की जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *