शाजापुर के बेरछा रेलवे स्टेशन पर मंगलवार दोपहर एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर जीआरपी मक्सी चौकी प्रभारी रामपाल इवने अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई की। दो दिन बाद हो पाई शव की शिनाख्त शुरुआत में मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी, जिसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए शाजापुर जिला अस्पताल भेजा गया। रेलवे पुलिस ने पहचान के लिए सोशल मीडिया पर मृतक की तस्वीर साझा की। गुरुवार को मृतक की पहचान प्रेम नारायण पाटीदार के रूप में हुई, जो शुजालपुर मंडी क्षेत्र के कालापीपल रोड जामनेर, जेठड़ा का निवासी था। शुजालपुर रेलवे स्टेशन पर बाइक खड़ी कर कहीं जा रहे थे जानकारी के अनुसार, प्रेम नारायण पाटीदार मंगलवार को शुजालपुर रेलवे स्टेशन पर अपनी मोटरसाइकिल खड़ी कर कहीं जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान बेरछा रेलवे स्टेशन पर दोपहर में वे किसी ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई। गुरुवार सुबह करीब 12 बजे पहचान होने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम किया गया। फिर परिजनों को सौंप दिया गया। रेलवे पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। घटना के कारणों की जांच कर रही है।


